क्राइम ब्यूरो
चंपावत। चम्पावत जिले में पाटी ब्लॉक में एक फौजी द्वारा छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पाटी ब्लॉक निवासी एक छात्रा चम्पावत में पढ़ाई करती है। करीब चार साल पूर्व छात्रा की मुलाकात चम्पावत मुख्यालय के नजदीकी गांव निवासी रंजीत बोहरा नाम के युवक से हुई थी। रंजीत सेना का जवान है, जो बाहर ड्यूटी करता है। छात्रा का आरोप है कि रंजीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। मुंह खोलने पर छात्रा को धमकी भी दी गई। आरोप है कि रिश्ते की बात करने पर रंजीत शादी से मुकर गया। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।