सुनील मिश्रा
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल हरिद्वार की समस्त इकाइयों की एक अहम बैठक गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा ललतारों पुल पर हुई। बैठक में शहर महामंत्री अमन शर्मा नें रोष व्यक्त करतें हुए कहा की पोस्ट ऑफिस पर आये दिन तय समय सीमा में व्यापारियों के माल को लाने ले जाने में परेशान किया जाता है, जरा सी भीड़ होती है तो टू व्हीलर को बंद क़र दिया जाता है जबकि बैटरी रिक्शा व रेहड़ियों की मेला क्षेत्र में भरमार रहती है सिर्फ व्यापारियों का उत्पीड़न कतई सहन नहीं होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर नें कहा की हम हमेशा प्रशासन का सहयोग करतें आये हैं लेकिन इस समय प्रशासन नाजयज व्यापारियों को परेशान क़र उत्पीड़न क़र रहा है जो असहनीय है। दुकान पर माल लाने ले जाने और व्यापारियों के दुकान तक टू व्हीलर आने जाने की व्यवस्था करना प्रशासन की ड्यूटी है। पिछले कावड़ मेले की तरह व्यापार मंडल के स्टिकर लगे टू व्हीलर को दुकान तक आने जाने दिया जाये। अगर प्रशासन नें व्यापारियों को परेशान किया तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। शहर संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई सहन नहीं किया जाएगा। शहर की समस्त इकाइयां व एक एक व्यापारी संघर्ष को तैयार है। बैठक में मौजूद पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी और जिला महामंत्री संजीव नैय्यर नें बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त करतें हुए कहा की व्यापारी हित में हम हर संघर्ष में शहर व्यापार मंडल के साथ हैं। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का कोई भी सदस्य एसपीओ नहीं बनेगा और व्यापारियों के माल को आने जाने का उनका मौलिक अधिकार है, रोका गया तो व्यापार मंडल संघर्ष का निर्णय ले सकता है। बैठक में शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा हिमांशु गुप्ता, विष्णु अरोड़ा, गोपाल तलवार, वेद अरोड़ा, रवि चौहान, विजय शर्मा, संदीप शर्मा, आशु वर्मा, माधव वेदी, विपिन शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव सचदेवा, पंकज गोल्डी, राजू मिनोचा, विष्णु शर्मा, नागेश वर्मा, प्रदीप कालरा, निशु कपूर, राकेश खन्ना, राघव मित्तल आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने की एवं संचालन कमल बृजवासी व अमन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।