मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के गांधी कहे जाने वाले महान समाजसेवी श्री इन्द्रमणि बडोनी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में लोक संस्कृति दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्तराखण्ड की गढ़वाली एवं कुमाऊँनी भाषा में भाषण प्रस्तुत कर श्री इन्द्रमणि बडोनी जी के जीवन, संघर्ष एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही छात्रों ने गढ़वाली एवं कुमाऊँनी लोकनृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री इन्द्रमणि बडोनी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखण्ड की संस्कृति, भाषा और पहचान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द बंसल जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अपनी लोक संस्कृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित होती है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर श्री विपिन मलिक एवं विद्यालय की अन्य अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बना।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।