सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में समस्या सुनने पहुंचे थे उप निदेशक
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। खेतों की सिंचाई और तालाबों में मत्स्य पालन के लिए किसानों की ओर से छोटी गंगनहर बनवाए जाने की मांग मत्स्य विभाग के गढ़वाल मंडल उप निदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल के सामने उठाई, ताकि, किसानों और मत्स्य पालकों की पानी की समस्या दूर हो जाए।
रुड़की क्षेत्र के भगवानपुर ब्लॉक के गांव बिंदुखड़क गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गढ़वाल मंडल के मत्स्य विभाग के उप निदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुचे थे। इससे पहले उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय विकासखंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को महिला सशक्ति एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी योजना में लापरवाही किसी भी हालत में सहन नहीं की जाएगी। ग्राम बिंदुखड़क में मत्स्य विभाग हरिद्वार की ओर से निर्मित मत्स्य तालाबों का निरीक्षण और उनमें मत्स्य बीज छोड़ा। उपनिदेशक की ओर से विभागों की ओर से संचालित योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। ग्रामीणों ने तालाब और श्मशान घाट पर जाने वाली सड़क का निर्माण की मांग। उप निदेशक ने ग्रामीणों को जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान महकार सिंह, मत्स्य प्रभारी भगवानपुर डा. अनुराग सेमवाल, मत्स्य प्रभारी रुड़की प्रियंका, क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी मोहन वर्मा, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, उद्यान निरीक्षक सचिन राठी, पशुधन प्रसार अधिकारी पविंदर कुमार, अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सुमित सैनी, स्वजल विभाग से आशा नौटियाल, बाल विकास विभाग से अनीता देवी, चकबंदीकर्ता राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सलामत अली, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमरदीप आदि मौजूद रहे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।