
मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कन्नौज सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी के 51 वे जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने 51 पेड़ लगाए और गरीब जन मानस को प्रसाद वितरण किया। साथ ही साथ मां गंगा का दूध से अभिषेक गंगा जी का पूजन भी किया। सपा कार्यकर्ताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में 37 सीट जीतकर देश में तीसरी पार्टी बनी, इस तरह से सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए पतित पावनी मां गंगा जी से प्रार्थना की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पाराशर जी ने अखिलेश यादव जी को जननायक नेता बताया और गरीबों का मसीहा बताया और उनके जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण और प्रसाद वितरण कर कर अनेक कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लव दत्ता ने अखिलेश यादव जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बधाई दी। वरिष्ठ समाजवादी विचारक चिंतक स्वामी दिवाकर ने अखिलेश यादव जी को देश का भविष्य और देश का प्रधानमंत्री बताया और उन्होंने कहा अखिलेश यादव जी जैसा सौम्य व्यवहार का व्यक्तित्व को सदैव गंगा जी का और बाबा केदारनाथ जी का आशीर्वाद सदैव मिलता रहेगा। जिस तरह से उन्होंने इटावा में केदारनाथ जी जैसे मंदिर का निर्माण किया है उस मंदिर का निर्माण हमेशा याद रहेगा और 2013 में उन्होंने उत्तराखंड में आई हुई त्रासदी में भी बहुत कार्य किया। अखिलेश यादव जी उत्तराखंड के दामाद है और वह देश का गौरव बढ़ाएंगे, साथ में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ाएंगे। कपिल जौनसारी और महंत शुभम गिरी ने अखिलेश यादव को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव सदैव गरीबों के हित के लिए कार्य करते रहे हैं। इस अवसर पर सपा के जयराम, मांगेराम प्रधान, श्रवण, शंकर आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।
ललित नारायण मिश्र ने किया सीडीओ का पदभार ग्रहण। कहा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता।