सुनील मिश्रा
हरिद्वार। चौक बाजार श्री रामलीला समिति रजि ज्वालापुर के रंगमंच पर श्री राम जन्म सीता जन्म के बाद गुरुवार को तीसरे दिन रंगमंच पर ताड़का-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं इससे पूर्व रंग मंच पर पधारे ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता महामंत्री विक्की तनेजा श्री राम चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा महामंत्री ओम प्रकाश पाहवा कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता व्यापारी नारायण आहूजा गौरव गोयल आदि ने श्री राम लक्ष्मण की आरती कर लीला का शुभारंभ कराया आरती पश्चात रंगमंच पर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों का श्री रामलीला समिति चौक बाजार के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ महामंत्री शिवम अंगार सोडिया सुबोध बंसल विजय गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सभी का पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।

More Stories
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरकी पौड़ी पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन: एआई के युग में भी प्रिंट मीडिया के बिना रह नहीं सकते हैं: कोश्यारी
अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश।