मनोज सैनी
हरिद्वार। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि हिल बाईपास मोटर मार्ग पर गतिमान अनुरक्षण कार्य के सम्बन्ध में 11 जनवरी को व्यापारी नेता संजय त्रिवाल द्वारा सोशल मीडिया (यूट्यूब) पर की गई टिप्पणी के क्रम में जिलाधिकारी, हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में उनके द्वारा एवं सहायक अभियंता (प्रभारी) एवं ठेकेदार के साथ आज हिल बाईपास मार्ग पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में मार्ग पर स्लिप सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर दीवारों/पुलिया/स्कपर आदि का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जोकि गुणवत्तापूर्वक एवं मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। कार्यस्थल पर ठेकेदार को पुनः निर्देशित किया गया कि दीवारों में विशिष्टियों के अनुरूप पत्थर का उपयोग किया जाय तथा मलवा आदि निर्धारित/चिन्हित स्थानों पर ही डाला जाये, अन्यत्र नहीं।
उन्होंने अवगत कराया कि सोशल मीडिया पर कार्य की गुणवत्ता के विपरीत की गई टिप्पणी भ्रामक एवं निराधार पाई गई।

More Stories
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।
कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिन। राहुल गांधी जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी: विकास चंद्रा