ब्यूरो
मोदी सरकार ने एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी। पहले उज्जवला गैस सिलेंडर 503 रुपये में मिला करते थे, जो अब 553 रुपये में मिलेंगे। वहीं आम एलपीजी सिलेंडर के दाम 803 रुपये की जगह 853 रुपये हो गए हैं।
इतना ही नहीं मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के लागू होते ही तेल कंपनियां इसे ग्राहकों तक पास ऑन कर सकती हैं। इससे पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इस बढ़ोतरी के बोझ को ग्राहकों पर नहीं डालेगी। बता दें कि इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि यह फैसला ग्लोबल तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप के टैरिफ के बीच लिया गया है।
वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, यह बदलाव 8 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। हालांकि, आम आदमी पर इसका कोई बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) को सूचित किया है कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।