मनोज सैनी
रुड़की। आज सुबह सीपीयू रुड़की हॉक 14 टीम को नहर पटरी पर ड्यूटी पर नियुक्त किया गया था। ड्यूटी के दौरान टीम ने गंगनहर में एक लड़की को डूबते हुए देखा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीम में नियुक्त अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बिना समय गंवाए, हेड कांस्टेबल कृपा राम ने गंगनहर में छलांग लगा दी और लड़की को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।
लड़की को बचाने के बाद सीपीयू टीम ने तुरंत चिकित्सा सहायता केंद्र को सूचित किया। तत्परता दिखाते हुए, लड़की को पुलिस वाहन के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे समय पर चिकित्सीय सहायता दी गई। इस साहसिक कार्य से न केवल लड़की की जान बची, बल्कि सीपीयू टीम ने अपने कर्तव्यपरायणता और मानवता की मिसाल भी पेश की।
घटना के समय नगर निगम के आसपास मौजूद लोगों ने सीपीयू टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने हेड कांस्टेबल कृपा राम और पूरी टीम की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।

More Stories
उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी।
बीएचईएल ने प्रारंभ की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति।
वनाग्नि से फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब को नहीं कोई नुकसान। वन विभाग की टीम के साथ ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन भी वनाग्नि को बुझाने का कर रहा प्रयास।