मनोज सैनी
टिहरी। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। भारी बारिश में नदियां उफान पर आ गईं हैं। सड़कों पर मलबा आने से ट्रैफिक थम गया है और बारिश की वजह से कई घर जमींदोज हो गए हैं वहीं टिहरी जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी उफान पर बह रही है।
बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से भूकटाव की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं बूढ़ाकेदार के समीप बालगंगा नदी तट पर बनी तीन मकान देखते ही देखते ताश के पत्ते की तरह ढह गई। लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई।
वहीं टिहरी जिले के बालगंगा स्थित भिगुन तिनगढ गांव को पहाड़ से मलबे का सैलाब सबकुछ रौंदते हुए आगे बढ़ रहा है। ऐसा भूस्खलन अपने शायद ही कभी देखा हो। सबसे ख़ास बात यही है कि ज़िला प्रशासन ने गांव को पहले ही खाली कर दिया था।

More Stories
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।
ज्वालापुर में गोयल स्वीट्स से कटहरा बाजार, अंसारी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा।