मनोज सैनी
हरिद्वार। महापौर नगर निगम, हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल ल की अध्यक्षता में आज दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु दीपावली मेले का उदघाटन किया गया, जिससे महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे स्वदेशी उत्पादों (गोबर से बने दीये, चॉकलेट, धूपबत्ती, अगरबत्ती, जूट के बैग, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएँ आदि) को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर न०नि०हरि० श्री अंकित रमोला, श्री आजाद राणा डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठनकर्ता सुश्री शाहीन, श्रीमति सोनिया एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
बच्ची से रेप करने वाले बाबा को उम्रकैद, कुटिया में ले जाकर रेप करने का आरोप।
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।