मनोज सैनी
हरिद्वार। वादिया की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी गौरव वर्मा पुत्र अरुण वर्मा निवासी अपर रोड भारामल का घेर कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार के द्वारा वादियां के घर में घुसकर वादियां के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करना व पीछा कर वादियां के ऑफिस में जाकर फोन तोड़फोड़ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा का संख्या 570/2024 धारा 341.354(क)354डी.427.452.504.506 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
नाबालिक व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में ज्वालापुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गौरव वर्मा पुत्र अरुण वर्मा निवासी अपर रोड भारामल का घेर कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को सेक्टर-02 से दबोचा गया। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भा0द0वि व 66डी 67,67ए आईटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

More Stories
बीएचईएल ने ग्रिड स्थिरता समाधान क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले।
10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर।