मनोज सैनी
हरिद्वार। सहारनपुर से हरिद्वार वेश्यावृति को बढावा देने के लिए आई महिला सहित पुलिस ने 2 महिलाओं को रेलवे स्टेशन, हरिद्वार के पास आने जाने वाले लोगों को अपनी और आकृषित करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टेशन, रेलवे गेट के आस पास कुछ बाहरी महिलाओं द्वारा यात्रियों को अश्लील इशारे कर देहव्यापार को बढ़ावा देने संबंधी सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज रेलवे गेट न0 5 के पास से 02 महिलायें सपना (काल्पनिक नाम) निवासी भीमगौडा गौसाई गली, खडखड़ी, कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष, शबनम (काल्पनिक नाम) निवासी बस अड्डे के पीछे, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल पता रोडवेज बस अड्डा, कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष जो सार्वजनिक स्थानो पर अश्लील इशारे कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी को मौके से गिरफ्तार कर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

More Stories
13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत