ब्यूरो
साली की जूता चुराई के शिकार हुए दूल्हे मियां। खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से है जहां देहरादून से दूल्हा साबिर दुल्हन को ब्याहने आया था। साली ने जूता चुराई का नेग ₹50 हजार मांगा। दूल्हे ने मोलतोल के बाद सिर्फ ₹5 हजार रुपए दिए।तभी किसी ने दूल्हे को भिखारी कह दिया। दूल्हे मियां नाराज हो गए। दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया।
मान-मनोव्वल से बात नहीं बनी तो दुल्हन के घरवालों ने गुंडे इकट्ठे करके बारात को बंधक बना लिया। दूल्हे मियां के पिताजी, दादाजी, हाजी जी, भाईजान, जीजाजी सब पीटे गए। घंटों बाद पुलिस ने आकर दूल्हे मियां को खानदान समेत रिहा कराया। अब दूल्हे मियां थाने में खड़े होकर अपने ऊपर हुए जुल्म को बयान कर रहे है

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।