ब्यूरो
नैनीताल। नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर बॉर्डर पर स्थित भवाली के सतौली गांव में लड़कियों से कथित छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों और स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों ने दो युवकों को रंगे हाथों पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सतौली गांव में बाहरी क्षेत्र से आए दूसरे समुदाय के दो युवकों ने स्थानीय युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। युवतियों द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया।
महिलाओं ने “शेरनी” का रूप धारण कर मनचलों को सबक सिखाया। उन्होंने युवकों की पिटाई की, उनके मुंह पर कालिख पोती और उन पर पहाड़ी बिच्छू घास (कंडाली) भी रगड़ दी। जमकर धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच और कार्रवाई की जा रही है। घटना सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा और त्वरित जन-कार्रवाई को लेकर एक बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।

More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।