मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्बयाल ने 12 फरवरी को जनपद के जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं उन्हे छोड़कर अन्य सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित किया है। दरअसल ऋषिकुल मैदान में 12 फरवरी को नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें जनपद की बड़ी संख्या में मातृशक्ति प्रतिभाग करेंगी। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने आने वाली 12 फरवरी को जनपद में अवकाश घोषित किया है।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।