मनोज सैनी
काशीपुर। काशीपुर में उत्तराखंड बार एसोसिएशन क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के 22वे संस्करण में आज हरिद्वार एडवोकेट-11 की टीम ने आज क्वॉर्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में देहरादून की टीम को रोमांचक मुक़ाबले में हराकर सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बनायी।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हरिद्वार की टीम ने 102 रन बनाए जिसमें संजीव अरोरा ने 17 आशु शर्मा ने 14 हिमांशु ने 13 शैलेंद्र सिंह ने 11 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून की टीम 98 रनों पर सिमट गई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अमन ट्विंकल को मैन ओफ़ दा मैच मिला, जिन्होंने 3 विकेट लिये। हरिद्वार टीम में संजीव चौहान, जय शर्मा, सोहन सिंह, सलमान खान, संजू चौहान, अतुल, दीपक, अजय वर्मा, सूर्यांश पालीवाल खिलाड़ी रहे।

More Stories
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।