मनोज सैनी
देहरादून। मौसम विभाग ने एकबार फिर से पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है,मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी को एकबार फिर से प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में मौसम करवट बदल सकता है।
प्रदेश के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार है।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।