मनोज सैनी
हरिद्वार। 24वीं उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप द्वारा 24- 25 अगस्त 2024 को आयोजित हुई में पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में हरिद्वार के निखिल गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त कर जनपद हरिद्वार का नाम रोशन किया है।
आर्यनगर ज्वालापुर निवासी तेजस्वी गुप्ता के बड़े पुत्र निखिल गुप्ता ने 24 अगस्त को हुई 24 वें उत्तराखंड राज्य पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2024 में 66 किलोग्राम भार में पहला स्थान प्राप्त करते हुए अपने माता पिता और जनपद का नाम रोशन किया है। निखिल की इस उपलब्धि पर हरिद्वार वासियों और उनके रिश्तेदारों ने बधाई दी है।

निखिल को बधाई देने वालों में राधा कृष्ण धाम के परमाध्यक्ष और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, निवर्तमान मेयर श्री मति अनिता शर्मा, भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस अमन गर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, मनोज सैनी, भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि नेताओं ने उन्हें भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

More Stories
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।