मनोज सैनी
हरिद्वार। वर्चुअल रजिस्ट्री के विरोध में देहरादून बार एसोसिएशन के आह्वान पर हरिद्वार के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सभी हरिद्वार तहसील के सभी अधिवक्तागण अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर चले गए है।
सभी अधिवक्ता गण ने अपने अपने चैम्बर बंद कर हड़ताल का पूर्ण सहयोग किया है जिसमे दस्तावेज लेखक संग स्टांप वेंडर व टाइपिस्ट ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह व सचिव मयंक जैन, पहल सिंह वर्मा, लक्ष्मी दीप, पूनम एडवोकेट, प्रिया गुप्ता, चरण सिंह सैनी, संदीप धीमान, राजेश वर्मा, राज कुमार उपाध्याय, नवीन बंसल, सुभाष चौधरी, दस्तावेज लेखक संग के अध्यक्ष महिपाल सिंह सचिव विशाल ठाकुर, सुरेश कश्यप, विनोद सबरवाल, अमरपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी