मनोज सैनी
हरिद्वार। विश्वभर में सोशल मीडिया जहां लोगों को एक दूसरे से जोड़ने और उनके विचारों को एक दूसरे तक पहुंचाने में कारगर साबित हो रहा है, वहीं दूसरी और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों से ठगी करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया द्वारा ठगी को लेकर ताजा मामला हरिद्वार के एक वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर किया जा रहा है। कुछ साइबर ठगों ने हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार रतन मणि डोभाल के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों को मैसेज भेज कर आर्थिक मदद मांगी जा रही है।
इस बारे में जब उत्तरी हरिद्वार में गंगा विहार निवासी वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि डोभाल को जानकारी लगी तो उन्होंने साइबर सेल प्रभारी को तहरीर देकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर गलत इस्तेमाल करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर में जानकारी दी कि किसी ने उनके मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया में उनके परिचितों से संपर्क किया। कुछ लोगों से आर्थिक दिक्कत का हवाला देकर मदद मांगी जा रही है। इस बात की जानकारी किसी परिचित का फोन आने पर पता चली। फर्जी आईडी बनाकर इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति उनके नाम से ऑनलाइन आर्थिक मदद मांग रहा है। साइबर सेल प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।