मनोज सैनी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तपस्वी बर्फ के ऊपर तपस्या करते नजर आ रहे हैं। संत के ऊपर से बर्फ गिर रही है और वह इस बर्फ उनके शरीर को ढकती जा रही है। माइनस के तापमान में और गिरती बर्फ के नीचे योग में लगे यह संत टस से मस तक नहीं हो रहे हैं।
वायरल वीडियो जो तपस्वी दिखाई दे रहे हैं उनके बारे में रिसर्च किया तो मालूम चला के वे है महंत सत्येंद्र नाथ जी महाराज। जो हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके में जमी हुई बर्फ के ऊपर शरीर पर सिर्फ धोती पहनकर बैठे हैं। उनके ऊपर से भी बर्फ गिर रही है।
महंत सत्येंद्र नाथ जी महाराज अपने योग के लिए जाने जाते हैं। वह पानी, तेज हवा, पहाड़ों की चोटी और बर्फबारी के बीच भी ध्यान योग लगाते हैं। कहा जाता है कि महंत सत्येंद्र नाथ अपने योग और तप की वजह से खड़े पहाड़ और ऊंचे पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाते हैं।
रमेश भट्ट ने अपने “एक्स” प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है “दुनिया देखे #सनातन की शक्ति का दिग्दर्शन।महंत सत्येन्द्र नाथ जी महाराज मंडी हिमाचल में भारी बर्फ़बारी के बीच ध्यान में लीन।”
दुनिया देखे #सनातन की शक्ति का दिग्दर्शन।महंत सत्येन्द्र नाथ जी महाराज मंडी हिमाचल में भारी बर्फ़बारी के बीच ध्यान में लीन।#SanatanaDharma #snowfall #HimachalPradesh pic.twitter.com/JE7fC4mRhn
— Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) February 21, 2024

More Stories
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक फरेबी स्वयंभू ग्रुप।
नगर निगम की त्वरित कार्रवाई: यूरिनल उपयोग पर शुल्क वसूली पर सुलभ इंटरनेशनल पर जुर्माना
नगर निगम का बड़ा निर्णय: होटल, ढाबों में मांस बिक्री बंद होगी