स्वागत समारोह में अमन गर्ग ने कहा संगठन को बूथ स्तर तक करना होगा मजबूत
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। अमन गर्ग को एक बार फिर से हरिद्वार महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को मायापुर स्थित यूनियन कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
अमन गर्ग ने संगठन द्वारा दोबारा विश्वास जताने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर अभी से बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करनी होगी। अमन गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के कार्यों को बताएं। उन्होंने कहा कि आज देश का चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं और राज्यों में अलोकतांत्रिक सरकारें बना रहे है।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, वरुण बालियान, मनोज सैनी, संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, यागिक वर्मा, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।

More Stories
श्यामपुर पुलिस थाना बना प्रोपर्टी डीलर का कार्यालय, पुलिस और भाजपा नेता भूमाफियों को संरक्षण देकर करवा रहे हैं संपत्तियों पर कब्जा।
कांग्रेस जनों ने बाल दिवस पर पं0 जवाहर लाल नेहरू जी को किया याद। कहा पं0 नेहरू ने अपने व्यक्तित्व से पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया।
कांग्रेस अनूसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित। प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारणी का किया स्वागत