मनोज सैनी
हरिद्वार। श्री यादव समिति रानीपुर हरिद्वार की ओर से यादव धर्मशाला हरिद्वार में फूलों की होली धूमधाम से मनाई गई। राधा-कृष्ण तथा सुदामा के चरित्र वाले कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। यादव समाज के गणमान्य लोगों द्वारा समाज में एकता और भाईचारा को बढ़ाने के लिए विचार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष घनश्याम यादव व सचिव केके यादव द्वारा इस अवसर पर देश तथा प्रदेशवासियों को होली का शुभकामना संदेश प्रेषित किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, संरक्षक मुनरिका यादव, सचिव केके यादव, बिजय यादव, संतोष यादव, शुघर सिंह यादव,रूप लाल,हरी सिंह,महेंद्र, कामेश्वर यादव ,छतर सिंह यादव, बीड़ी पी यादव अंगद, पुष्पेंद्र, अनिल, राजकुमार, विनोद यादव, ब्रह्मपाल यादव, सुनील यादव, कृष्ण मुरारी, बीएल यादव, बैजनाथ यादव, राजेंद्र प्रताप यादव, मास्टर दिग्विजय यादव आदि यादव समाज के सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

More Stories
अर्द्धकुंभ और सतीकुंड निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला हमला। कहा धामी सरकार और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय: आलोक शर्मा
हरेला पर्व के अवसर पर बीएचईएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन। आज हरेला की प्रासंगिकता और बढ़ गई है: रंजन कुमार
दुष्कर्म के आरोपी की द्वितीय बेल अर्जी रद्द।