Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

यूथ कांग्रेस ने धामी सरकार पर विपक्षी विधायकों और हरिद्वार की उपेक्षा का लगाया आरोप। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के प्रेम नगर आश्रम के बाहर फूंका पुतला।

ब्यूरो

हरिद्वार। उत्तराखंड भाजपा की धामी सरकार द्वारा जनपद हरिद्वार के साथ सौतेला और भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने, विपक्षी विधायकों को उचित सम्मान न दिए जाने और ठेकदारों के प्रस्ताव को जिला योजना में शामिल करने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आज यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तराखंड के कैबिनेट और जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के प्रेम नगर आश्रम के सामने धामी सरकार का पुतला दहन किया।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजीव चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार जनपद हरिद्वार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करती आ रही है, जिसे हरिद्वार की जनता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि धामी सरकार जिस प्रकार से विपक्षी विधायकों के साथ बजट को लेकर भेदभाव कर रही है और ठेकेदारों के प्रस्ताव को विपक्षी विधायकों के झूठे प्रस्ताव दिखाकर जिला योजना समिति के एजेंडे में शामिल कर उसे पास कर रही है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में ठेकेदारों की भ्रष्ट सरकार चल रही है और प्रदेश में धामी सरकार में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार दिन दूनी और रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है।

यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि धामी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होकर जनविरोधी कार्य कर रहे हैं, जिसे यूथ कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री ने विपक्षी विधायकों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया, निःसंदेह वह निन्दनीय और शर्मनाक है।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस निखिल सौदाई और पूर्व प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार जिस प्रकार से जनपद हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उसे हरिद्वार की जनता देख रही है और आने वाले विधान सभा चुनाव में हरिद्वार की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और यूथ कांग्रेस के रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष सौरभ सैनी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को जनपद हरिद्वार सबसे ज्यादा राजस्व देता है लेकिन विकास के नाम पर धामी सरकार सबसे कम बजट जारी करती है। इससे जाहिर है कि धामी सरकार हरिद्वार की उपेक्षा कर रही है, जिसे हरिद्वार की जनता किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा और राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि जिला योजना समिति की बैठक में जिस प्रकार कांग्रेस सहित विपक्षी विधायकों की अनदेखी की गई, वह लोकतंत्र की भावना पर सीधा प्रहार है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की आवाज़ को दबाने का यह रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह सत्ता के अहंकार को भी दर्शाता है। जब जनप्रतिनिधियों को ही नजरअंदाज किया जाएगा तो आम जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को कैसे सुना जाएगा?
प्रदर्शन में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरिद्वार के साथ भेदभाव पूर्ण नीति और जनप्रतिनिधियों के सम्मान और जनता की आवाज़ की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में भी ऐसा रवैया जारी रहा, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर कृतिक बिरला, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, सुनील कुमार, मोहित चंचल, राजू चित्कारा, मनोज जाटव, कार्तिक शर्मा, निकुंज, विशु सौदाई यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष, वासु, आरिफ, शहजाद, चांद, राजा टांक, जानू सिंह श्रीलाल आदि उपस्थित थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!