प्रभुपाल सिंह रावत
भाजपा विधायक दिलीप महंत द्वारा कोटद्वार में परिवहन विभाग के एक अधिकारी के साथ गुंडागर्दी और अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने को लेकर कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाई रावत ने विधायक के व्यवहार को निंदनीय बताने के साथ कहा कि लैंसडाउन विधायक द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह अधिकारी गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहा था।
[yotuwp type=”videos” id=”_A6Mu96vkwk” ]
अगर ऐसा है तो सबसे पहले पूरी भाजपा सरकार पर वे सवाल खड़े कर रहे हैं कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई। जिसके अधिकारी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि वह भाजपा विधायक के लोगों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। साथी उनका खुद का विश्वास अपने सरकार की उन संस्थाओं से उठ चुका है। जिनके ऊपर भ्रष्टाचार को रोकने का जिम्मा है। सुबह-शाम सरकार ढोल बजा बजा कर विजिलेंस विभाग के नंबरों को जारी करती है और कहती कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी के खिलाफ सूचना दें। क्या विजिलेंस विभाग सिर्फ राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ काम करने के लिए बनाए गए हैं। क्या इन संस्थानों पर लैंसडाउन विधायक का विश्वास नहीं है जो वह खुद अधिकारी को सबक सिखाने चले गए और या फिर भाजपा सरकार में इनकी सुनवाई बंद हो चुकी है। अगर ऐसा है तो अब उन्हें राजनीति से संन्यास लेना चाहिए।

More Stories
महिला सुरक्षा की बात करने वाली धामी सरकार में सुरक्षित नहीं है बेटी। चंपावत में नाबालिग से गैंगरेप, जघन्य घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष।
अतिक्रमण हटाओ अभियान: 150 से अधिक हटाया अतिक्रमण, 5 घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त।
सूबे में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी