ब्यूरो
चम्पावत। महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा की धामी सरकार में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला चम्पावत विकास खंड के जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला है। जहां हथियारों के बल पर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, वह बीमार हैं और उनकी बेटी उनका इलाज कराने के लिए उन्हें गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम को जब उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, जिसके तुरंत बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से की गई तलाश के बाद, सुबह करीब 4:00 बजे नाबालिग लड़की एक कमरे में रस्सी से बंधी हुई और निर्वस्त्र अवस्था में मिली।
पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि सल्ती निवासी तीन युवकों ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू व बसुला उसकी गर्दन पर रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और घटना के बाद उसे कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए।
इस जघन्य अपराध की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चम्पावत कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
चम्पावत कोतवाल बीएस बिष्ट ने पुष्टि की है कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के साथ हुई इस जघन्य घटना से क्षेत्र में भारी रोष बना हुआ है।

More Stories
अतिक्रमण हटाओ अभियान: 150 से अधिक हटाया अतिक्रमण, 5 घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त।
सूबे में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी
जन सुनवाई कार्यक्रम: 70 में से 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।