ब्यूरो
रुड़की। रुड़की में 2 युवतियों ने अश्लील फब्तियां कसने वाले 2 युवकों की सड़क पर खुलेआम चप्पलों से धुनाई करने का वीडियो सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूटी पर सवार 2 युवतियां किसी आवश्यक कार्य से जा रही थी। इसी बीच बुलेट पर सवार 2 युवक उन्हे छेड़ने और अश्लील फब्तियां कसने लगे। इतना ही नहीं वे युवतियों को अपशब्द कहकर भागने लगे की युवतियों ने अपनी स्कूटी उनके पीछे दौड़ा दी और उन्हें बोट क्लब चौराहे के पास रोककर उन पर टूट पड़ी। उन्होंने सड़क पर ही दोनों युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। जब युवतियां उन लफंगों की पिटाई कर रही थी तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई।

More Stories
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।