ब्यूरो
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पूर्व सह मीडिया प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सैनी ने स्वागत किया और कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री जी हम सभी कार्यकर्ताओं पर आपका आशीर्वाद बना रहे। साथ ही साथ तीन राज्यों की प्रचंड जीत पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई दी। स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, हरिद्वार जयपाल सिंह चौहान, वर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्र, आदेश चौहान, विनोद कंडारी, दुर्गेश लाल शाह, दिलीप रावत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री विपुल बंदोली, गीता रावत, एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य आदि थे।

More Stories
अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश।
डीएम के आदेश पर लक्सर क्षेत्र के 12 ग्रामों में भूमि खरीद-फरोख्त व भूमि उपयोग परिवर्तन पर रोक।
डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम के दायित्वों में किए है बदलाव।