ब्यूरो
ग्राम घंडियाल में शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म मामले में नेपाली मूल के एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग कमलेश मेहता ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई को योगेन्द्र सिह पुत्र शेर सिंह ग्राम प्रधान घंडियाल ने राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कोटी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। मामले में राजस्व पुलिस द्वारा गहन जांच की गई और फरार आरोपी को ग्राम कोटी, तहसील कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नेपाली मूल का है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को अग्रिम विवेचना हेतु रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया है।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।