मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा आज दो अनाधिकृत निर्माणों को सील किया गया है। प्राधिकरण द्वारा भोला गिरी रोड़ स्थित हितबद्ध व्यक्ति, प्रबंधक श्री रामशरण आश्रम बिरला घाट जोधामल रोड़ आनंदमयी सेवा सदन इंटर कालेज के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में किए जा रहे अनाधिृत नवनिर्माण को सील किया गया है। इसी क्रम में प्राधिकरण टीम ने श्री आशुतोष शर्मा पुत्र स्व0 श्री सुभाष शर्मा द्वारा सतीघाट पार्किंग के सामने कनखल हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से बनी हुई दो दुकानों को सील किया गया है। साथ ही अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि अनाधिकृत निर्माण पर लगायी गयी सील को न तो ध्वस्त करें और न ही होने दें। सीलिंग कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता श्री पंकज पाठक, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार, जूनियर इंजीनियर श्री बलराम सिंह, जूनियर इंजीनियर श्री शिशुपाल सिंह राणा की टीम द्वारा उक्त दोनों अनाधिकृत निर्माणों में सीलिंग की कार्यवाही की गयी है।

More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।