रुड़की ब्यूरो
रुड़की। लोकतांत्रिक जन् मोर्चा रुड़की की ओर से आज भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 193 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया तथा भारत सरकार से फूले दम्पति को भारत रत्न सम्मान देने की पुरजोर मांग की गई।
रुड़की नगर निगम के वार्ड नंबर 1 शेरपुर के अंतर्गत ग्राम मलकपुर माजरा स्थित अंबेडकर भवन में माता सावित्रीबाई फूले व महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र तथा डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए लोजमो संयोजक सुभाष सैनी,पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस राजकुमार सैनी, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य एन के बर्मन, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार,भाजपा नेता राजपाल माजरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण गोस्वामी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों और अशिक्षा छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। महाराष्ट्र में जन्मी माता सावित्रीबाई फुले ने अपने पति दलित चिंतक महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले से पढ़कर सामाजिक चेतना फैलाई और महिला शिक्षा का पहला स्कूल भी शुरू किया। उनके मिशन को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने आगे बढ़ाया । श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में चैयरमेन विनोद सैनी, युवा नेता अनंत सैनी, अनुभव गुप्ता, चौधरी रमेश आटा , सुबोध धीमान,लालचंद माजरा , राजकुमार माजरा, प्रवीण सैनी, अजय गुप्ता,सारिब, योगेंद्र राणा, तिलक राम,अशोक, अजीत, शेखर सैनी,अजय सिटवाल सहित सैकड़ों जिम्मेदार लोग शामिल रहे। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 174 के कटे चालान, नाबालिक का कटा 27000 का चालान।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा