क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। बाइक के इंजन के साथ जोड़कर बनाए रेहड़ों/जुगाड़ का, कई वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनने के तथ्य सामने आने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में अस्वीकृत इन वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।
चालान के प्रथम चरण में शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक अब तक की गई कार्यवाही में मंगलौर, सालियर, सिडकुल, गंगनहर, सिविल लाइन रुड़की आदि स्थानों से ऐसे 9 रेहड़ी/जुगाड़ को मौके पर ही सीज किया गया जो आए दिन किसी न किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बनते हैं और बिना किसी वैध लाइसेंस/कागजों के सड़कों पर बे-रोक-टोक दौड़ते हैं। हरिद्वार पुलिस द्वारा आगे भी लगातार यह कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।