सुनील मिश्रा
हरिद्वार। विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर, दिल्ली द्वारा वैरागी कैम्प कनखल, हरिद्वार में 21 एवं 22 नवम्बर को दो दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे तक चलेगा।
हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर के मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह के प्रथम दिन 21 नवमबर को परमपूज्य श्री भोले जी महाराज, करुणामयी माताश्री मंगला जी एवं श्वेता जी अध्यात्म ज्ञान के द्वारा लोगों के अंदर पारस्परिक सदभाव, राष्ट्र प्रेम, मानव सेवा, विश्व शांति, परोपकार तथा जनकल्याण की भावना का संचार करेंगे।
श्री त्यागी ने बताया कि समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति को मजबूत करने तथा युवाओं को अध्यात्म से जोड़कर उन्हें संस्कारित करने पर जोर दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि समारोह के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सायं 5 बजे से 8 बजे तक भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या होगी। श्री रघुवंशी भगवान शिव, श्री गणेश जी महाराज, माता जगदम्बा, गंगा मैयाक्ष तथा श्री हंस जी महाराज की महिमा से जुड़े समधुर भजनों की प्रतुति कर लोगों को आनंदित करेंगे।
बी.के.त्यागी ने बताया कि विशाल जनकल्याण समारोह में योगीराज श्री हंस जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। देश के विभिन्न तीर्थों से आये कई संत-महात्मा और भजन गायक आत्मकल्याणकारी सत्संग और भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालु-भक्तों को लाभान्न्वित करेंगे।
इस मौके पर 20 नवम्बर से 23 नवम्बर तक श्रद्धालु-भक्तों के लिए विशाल भंडारा एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। समारोह में देश-विदेश बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त शामिल होंगे।

More Stories
देवपुरा और रोशनाबाद में चल रहे आंगनवाड़ी और सहायिकाओं के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन। कहा भाजपा सिर्फ जुमलबाजी और कोरे नारों की सरकार।
अंकिता भंडारी के माता-पिता पहुंचे मातृ सदन, न्याय के लिए स्वामी जी से की निवेदन।
सातवें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन।