Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की 7.20 करोड़ की धोखाधड़ी। आरोपी गिरफ्तार।

मनोज सैनी

हरिद्वार। एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर 7.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एप्रो ग्लोबल कंपनी को जनपद मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने हेतु जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर वादिया/पीडिता अभिलाषा से 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करते हुए उक्त धनराशि हड़प लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर अन्तर्गत धारा 318(4),351(2) बीएनएस 2023 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुकदमे में वांछित दो आरोपितों कामिल हसन पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम खुड्डा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तिलकराम उर्फ तेल्लूराम पुत्र स्व0 रुमाल सिंह निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया गया।

आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपितों की भूमिका की जांच एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। हरिद्वार पुलिस द्वारा आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!