मनोज सैनी
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून से सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी के हर्रावाला में बीती रात 1 बजे के लगभग एक व्यक्ति का मंदिर के सामने लघु शंका करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर के सामने लघुशंका की ऐसी घटना हिंदू धर्म मानने वालों को कतई स्वीकार नहीं है।
वायरल वीडियो देखकर लगता है की यह शांत प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की साजिश लग रही है। घटना को लेकर डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस को माहौल खराब करने वाले शख्स की तलाश है।

More Stories
जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर 15 कार्मिकों को नोटिस।
औचित्यहीन और जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी है विधानसभा का विशेष सत्र: आलोक शर्मा
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद। नाबालिग से अपहरण व आदिल दुष्कर्म का था आरोप