क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत आर्य नगर में भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान की स्कॉर्पियो गाड़ी से हुई 5 लाख से अधिक की टप्पेबाजी को लेकर आरोपियों की धर पकड़ में जुटी ज्वालापुर पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संबंध दिल्ली से जुड़े होने की बात सामने आने पर दिल्ली क्राइम ब्रांच के सहयोग से दो आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों से 2 लाख से अधिक की नकदी भी बरामद हुई है।
[yotuwp type=”videos” id=”KP7FMMb866M” ]
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में लाखों की इस टप्पे बाजी की घटना को चुनौती मान खुलासे में लगी पुलिस टीम ने सीसीटीवी तथा अन्य माध्यमों से अपराधियों की पहचान की और अपराधियों के तार दिल्ली से जुड़े होने की बात सामने आने पर पुलिस कप्तान अजय सिंह के माध्यम से दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई। जिस पर ज्वालापुर पुलिस के हाथ यह बड़ी कामयाबी लगी है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 174 के कटे चालान, नाबालिक का कटा 27000 का चालान।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा