ब्यूरो
देहरादून। मौसम विभाग विभाग द्वारा 14 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है।
इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

More Stories
बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी मामले में मात्र 2 फॉरेस्ट गार्ड मिले दोषी, किया सस्पेंड।
खुशखबरी: शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरण
निगम ने अतिक्रमण हटाते हुए सामान किया जब्त, 3500 जुर्माना भी किया वसूल।