Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी। मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सैनी, कश्यप व त्यागी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन। पढ़िए पूरी खबर

ब्यूरो

रुड़की। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की सरकार से बर्खास्तगी की मांग को लेकर सैनी, त्यागी व कश्यप समाज के जिम्मेदार लोगों ने आज शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक रुड़की पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। उनकी बर्खास्तगी न होने पर भाजपा सरकार के खिलाफ जारी इस आंदोलन को ओर तेज किए जाने की भी घोषणा की। विदित हो कि स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रताल की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सैनी, त्यागी व कश्यप समाज की बेटियों को टारगेट करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी जिससे इन बिरादरियों में कई प्रदेशों में भारी रोष व्याप्त है।
आज दोपहर शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर ऑल इंडिया सैनी सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सैनी, त्यागी समाज रुड़की के संरक्षक जेडी त्यागी व कश्यप समाज रुड़की के अध्यक्ष अरविंद कश्यप के नेतृत्व में तीनों समाज के सैकड़ों जिम्मेदार लोग इकट्ठा हुए जहां उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मुख्यमंत्री योगी से मांग की कि वे अपनी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बर्खास्त करें तथा स्वयं इस अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा यह विरोध बड़े आंदोलन में तब्दील होगा और सर्व समाज को साथ लेकर तीनों समाज के जिम्मेदार लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में शिक्षाविद् डॉ श्याम सिंह नागियान, भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, वरिष्ठ साहित्यकार एस के सैनी, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, भीम आर्मी के युवा नेता तेज प्रताप सैनी, भद्रपाल त्यागी, युवा नेता विकास त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुल्की राज सैनी, किसान नेता ऋषिपाल सैनी, सुशील कश्यप, राजेश सैनी, अरुण कश्यप, रामकिशन कश्यप, मोहित सैनी पुनीत त्यागी, राहुल सैनी, सुमित कश्यप, लक्षित सैनी, अश्वनी अग्रवाल, आमोलअग्रवाल, शेखर सैनी, वासु सैनी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन के अंत में स्वतंत्र देव सिंह के पुतले को आग के हवाले किया गया।

Share
error: Content is protected !!