मनोज सैनी
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर यादव ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि ये बजट देश की आम जनता के हित में न होकर केवल दिखावा बनकर रह गया है। चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि देश के किसानों, नौजवानों के लिए बजट में कोई विशेष लाभ नहीं है और साथ ही देश की अल्पसंख्यक आबादी को भी बजट से निराशा हुई है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास का दावा तो करती है लेकिन ये केवल मीडिया की सुर्ख़ियों तक ही सिमट कर रह गया है। यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट से व्यापारियों को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्हें भी निराशा हुई इसलिए सरकार का ये बजट हर वर्ग के लिए विफल है।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।