Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

मणिपुर की शर्मसार करने वाली घटना पर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन। कहा मणिपुर की घटना से समस्त नारी जाति का हुआ अपमान।

मनोज सैनी
हरिद्वार। मणिपुर में बेटियों के साथ हुई देश को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर आज महिला कांग्रेस ने बाल्मीकि चौक पर केंद्र सरकार की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि मणिपुर में पिछले 2 माह से हिंसा की आग फैली हुई है पर मणिपुर और केंद्र सरकार तमाशबीन बनी हुई है। यह घटना भाजपा को ही निर्वस्त्र करती है।

[yotuwp type=”videos” id=”CLmTai3lJpI” ]

मणिपुर की घटना से देश विदेश में भारत की छवि खराब हुई है जिसके जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की संतोष चौहान, प्रदेश महासचिव शशि झा ने कहा की धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत की संस्कृति को तार-तार किया जा रहा है। मणिपुर की घटना से समस्त नारी जाति का अपमान हुआ है। केंद्र व मणिपुर सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा महिला अपमानित हुई है। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी व प्रदेश सचिव महासचिव नलिनी दीक्षित ने कहा कि मणिपुर में भाजपा समर्थित सरकार है। ताजा घटना ने समस्त नारी जाति को शर्मसार किया है और उस पर प्रधानमंत्री का विलंब से चुप्पी तोड़ना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी साबित हो रहा है। रचना शर्मा व बिंदु ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। यह केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है। इस शर्मसार करने वाली घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन के दौरान सुमन अग्रवाल, लीला देवी कोरी, रोशनी, प्रेमवती, ज्ञान देवी, बिना, रेखा, कलावती, उषा आदि प्रमुख थी।

Share
error: Content is protected !!