मनोज सैनी
मंगलौर। कांवड़ यात्रा में तय मानकों से ऊपर डीजे लाने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मंगलौर क्षेत्र से 3 दर्जन से अधिक डीजे उतरवाकर वापस भिजवाये।
कांवड़ मेला 2025 को शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक क्षमता वाले डीजे सिस्टम लाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
हरिद्वार पुलिस ने आज तीन दर्जन से अधिक डीजे सिस्टम मौके पर उतरवाकर उन्हें वापस भेज दिया। यह सभी डीजे तय ध्वनि सीमा, साइज एवं नियमों के विरुद्ध पाए गए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी डीजे तय मानकों के विपरीत पाया गया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिसमें डीजे को सीज करना, वाहन जब्त करना और आवश्यकता अनुसार अभियोग दर्ज करना शामिल है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।