बिहार में भले ही शराब बंदी हो लेकिन बिहार के सीवान जिले में कार का शीशा तोड़कर शराब की बोतलें लूटने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार गाड़ी को ग्रामीणों ने रोका था। ड्राइवर डर के चलते कार छोड़कर भाग गया। फिर लोगों ने कार से शराब लूट ली।
घटना महाराजगंज के सिकटिया बाजार की बताई जा रही है।मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के जनता बाजार से एक तेज रफ्तार कार गुजरी थी। जिसके बाद लोगों को लगा कि कार से कोई दुर्घटना हुई है। जिसके चलते कार तेजी से भगाई जा रही है। लोगों ने फोन पर इसकी सूचना सिकटिया के ग्रामीणों को दे दी और कार को रोकने के लिए कहा। इसी बीच तेज रफ्तार कार जब सिकटिया बाज पहुंची। तो होने के कारण कार रुक गई लेकिन जब कार ड्राइवर ने लोगों की भीड़ अपनी तरफ आती देखी, तो वो घबरा गया और गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जब लोगों ने देखा कि कार में शराब लदी है, तो फिर तो दारू के लिए लूट मच गई। कार का शीशा तोड़कर लोगों ने शराब की बोतलें लूट ली और वहां से भाग निकले। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक लोग कार से शराब लूट चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से कार को बरामद कर लिया है और थाने ले आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि कार में शराब की खेप कहां से आ रही थी। कार का मालिक कौन है। और शराब तस्करी में कौन-कौन शामिल है।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।