ब्यूरो
नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने सोमवार को अल्मोड़ा, पौड़ी, रुद्रप्रयाग के जिला जजों सहित कई अन्य उच्च न्यायिक सेवा के न्यायिक अधिकारियों के स्थान्तरण किये हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक की ओर से जारी स्थान्तरण आदेश के अनुसार पौढ़ी के जिला जज आशीष नैथानी को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज कुमार संगल को जिला जज रुद्रप्रयाग बनाया गया है।अल्मोड़ा के जिला जज कौशल कुमार शुक्ला को रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट स्थान्तरित किया गया है। रुद्रप्रयाग के जिला जज श्रीकांत पांडे को जिला जज अल्मोड़ा बनाया गया है। नैनीताल के अपर जिला जज प्रथम अजय चौधरी को पदोन्नति देकर पौढ़ी का जिला जज बनाया गया है, जबकि विकासनगर देहरादून के अपर जिला जज राहुल गर्ग को नैनीताल का अपर जिला जज प्रथम बनाया गया है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन नीना अग्रवाल को जज, परिवार न्यायालय अल्मोड़ा, प्रीतू शर्मा अपर जिला जज द्वितीय नैनीताल को अपर जिला जज विकासनगर देहरादून, पारुल गैरोला जज परिवार न्यायालय अल्मोड़ा को अपर जिला जज अल्मोड़ा (वर्तमान में रिक्त) बनाया गया है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।