Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

रविवार को पंतदीप मैदान में होगा ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन। देश के विभिन्न प्रदेशों से आए ब्राह्मण संगठनों के हजारों प्रतिनिधि महाकुंभ में होंगे शामिल।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। 24 सितम्बर को पंतदीप मैदान में आयोजित होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ के संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक पं. विशाल शर्मा ने बताया कि हरिद्वार में ब्राह्मणों का इतना बड़ा संगम पहली बार होने जा रहा है। महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रदेशों के ब्राह्मण संगठनों के हजारों प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया समाज के हित में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करने के बाद केन्द्र एवं राज्य सरकारों के समक्ष 11 सूत्री मांगपत्र रखा गया है। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए आयोजक मण्डल के सदस्यों ने कहा कि प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में संगठित समाज की ही आवाज सुनी जाती है। आज ब्राह्मण जाति शेष समाज के निशाने पर दिखाई देती है। हमारे पूर्वजों को लक्ष्य कर झूंठी एवं मनगढ़न्त कहानियां गढ़कर हमें निशाना बनाया जा रहा है और विभिन्न जातिवादी संगठन एवं राजनैतिक दल हमारे प्रति घृणा तथा द्वेष की भावना पैदा कर रहे हैं। जो भी हमारी मांगों के समर्थन में संसद एवं विधान सभाओं में आवाज बुलन्द करेगा समाज उसका समर्थन करेगा। ब्राह्मण समाज को गोत्र, क्षेत्र, वेश-भूषा अथवा खान-पान के भेदभाव को समाप्त कर आगे बढ़ना है। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि ब्राह्मण महाकुंभ को सफल बनाने के उद्देश्य से प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम से पंतदीप मैदान तक जागरूकता रैली निकालकर एकजुटता का आह्वान किया जाएगा। प्रेस वार्ता में गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष पं. नितिन गौतम, डा.अनीता मिश्रा, पं.पद्म प्रकाश शर्मा, पं.शिव कुमार शर्मा, पं.अधीर कौशिक, पं.हेमचन्द्र भट्ट, डा.राजेन्द्र पाराशर, पं.शिवशंकर तिवारी, पं.बालकृष्ण शास्त्री, ऋषि शर्मा, डा.अशोक शर्मा, भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।

Share
error: Content is protected !!