मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 17 राज्यों में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से की गई।
इस क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद में हरिद्वार सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष दत्त, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एच0 डी0 शाक्य, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, डॉ कोमल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ इस कार्यक्रम का सीधे प्रसारण में भाग लिया गया।
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उनमूलन एक वंशानुगत रोग है जो मुख्य रूप से जन जातीय समुदाय के व्यक्तियों में पाया जाता है। उक्त अभियान का लक्ष्य संपूर्ण भारत से वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग का उन्मूलन किया जाना है।
उत्तराखंड राज्य में 7,51,864 जन जातियों समुदाय के व्यक्तियों की जांच किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य में जांच की सुविधा देहरादून के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में उपलब्ध कराई गई है एवं अन्य जनपदों में भी जल्द जांच की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है।

More Stories
प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान। 2003 की सूची में नहीं है नाम तो करना होगा यह काम।
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका मोदी सरकार का पुतला।
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।