राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने आज सुखरो और मिलन नदी में हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों को पुल के नजदीक किसी भी प्रकार के खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए कहा।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नदी में बाढ़ प्रमुख प्राकृतिक आपदा हो सकती है, जिससे जीवन और संपत्ति की हानि हो सकती है। इसलिए, बरसात से पहले नदी में बाढ़ सुरक्षा के कार्यों का निरीक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण है।
[yotuwp type=”videos” id=”J35TK4C5r8E” ]
उन्होंने ने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा दीवार की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते रहने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा हैं कि बाड़ सुरक्षा कार्यों के निर्माण में उचित गुणवत्ता का उपयोग हो और वह बाढ़ के प्रभावों को सहन करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए•के जोन, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, वन क्षेत्रपाल अजय ध्यानी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद। कहा बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष।
मानव तस्करी के लिए किए अपहरण किए मासूम बच्चे के मामले में दो महिलाओं को 10-10 वर्ष की कैद।
विकसित भारत के निर्माण हेतु स्व-गणना बेहद आवश्यक है: रंजन कुमार