मनोज सैनी
राजस्थान की गहलौत सरकार ने फैसला किया है कि वह बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।
इसकी जानकारी स्वयं राज्य मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट की है।

More Stories
जन सुनवाई कार्यक्रम: 70 में से 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
प्रदेशभर में खुलेंगी सहकारी बैंकों की 50 नई शाखाएं।
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया हेल्पर्स डे।