ब्यूरो
रुड़की। नशा मुक्ति वाहिनी समिति सदस्यों द्वारा आज गोविंदपुर वाजिदपुर में नशे के खिलाफ रैली निकाली गई। अनेक महिलाओं ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व करते हुए नशा मुक्ति वाहिनी समिति उपाध्यक्ष कांता ने कहा कि नशे को समाप्त करके ही दम लेंगे। कहा नशा समाज के लिए एक अभिशाप है इसकी वजह से अनेक घर बर्बाद हो रहे हैं और छात्रों का भविष्य भी अंधकार में जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं ड्रग फ्री उत्तराखंड की मुहिम को सफल बनाया जाएगा। नशे के सौदागरों को बक्सा नहीं जाएगा। हर एक नशे के सौदागर की पहचान कर स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। कितना भी कड़ा परिश्रम करना पड़े नशा मुक्ति वाहिनी पीछे नहीं हटेगी। नशा मुक्ति वाहिनी सचिवालय उर्मिला ने कहा आज तो यह रैली गोविंद गोविंदपुर वाजिदपुर और रायपुर दरेड़ा मे ही निकली गई है यह आयोजन जिले के सभी गांव मे किया जायेगा। नशे के सोदागरो को पुलिस के हवाले किया जाएगा। जिस भी गांव के नजदीक शराब का ठेका है उसको भी याथा स्थान से स्थानांतरित करने का जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। सभी सदस्यों ने करबद्ध शपथ ली कि नशे को खत्म करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर अमरावती भरती कुसुम पिंकी रामेशी त्रिमिलेश उर्मिला बबली सरेसों केशो मुन्नी सुक्को नितिन मंतलेश सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।