![](https://apnelognews.com/wp-content/uploads/2024/01/Compress_20240110_170649_9483-1024x1016.jpg)
मनोज सैनी
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार नहीं किया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार कर दिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या नहीं जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh जी का वक्तव्य- pic.twitter.com/K22nOQNqr5
— Congress (@INCIndia) January 10, 2024
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन का निमंत्रण मिला।
जयराम नरेश ने कहा, ‘भगवान राम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है। बीजेपी और आरएसएस ने सालों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।’ उन्होंने कहा कि मंदिर का उद्धाटन सिर्फ चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करते हुए और लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी बीजेपी और संघ के इस आयोजन के निमंत्रण को अस्वीकार करते हैं।
More Stories
मतगणना से पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा आरोप। चुनाव में प्रयुक्त हुई मशीनों के बदले नंबर।
प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला। कन्हैया ने कहा “ऐ साहब गुंडा मत भेजिए”।
नहीं रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी।